मण्डला : बोलेरो ने मारी बाइक सवारों को टक्कर 1 की मौत, 1 महिला गम्भीर रूप से घायल... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, July 2, 2021

मण्डला : बोलेरो ने मारी बाइक सवारों को टक्कर 1 की मौत, 1 महिला गम्भीर रूप से घायल... देखे वीडियो

मण्डला - शुक्रवार को निवास से जबलपुर मार्ग के निवास थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गुंद लाई में भिखमपुर तिराहे के पास निवास से जबलपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने जबलपुर की ओर से निवास कि ओर आ रहे मोटर सायकिल को टक्कर मार दी ओर मौके से फरार हो गया इस हादसे में एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए  स्थानीय जनों कि मदद से दोनों को गम्भीर अवस्था में 108 की मदद से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

जहा डॉक्टर ने विनोद यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 57 वर्ष ग्राम घुलघुल निवास को मर्ट घोषित कर दिया जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है बताया गया कि विनोद यादव जबलपुर की ओर से निवास आ रहे थे और अपनी मोटर सायकिल में उसी बीच एक अज्ञात  महिला ने उनसे लिप्त लिया और बैठ गई उसी दौरान ग्राम गुंद लाई ग्राम में दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए महिला कहा की थी कहा जा रही थी अभी यह पता नहीं चल पाया महिला कि हालत भी नाजुक बनी हुई है घटना कि जानकारी लगते निवास थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है ओर बोलेरो बाहन का पता लगाने में जुटी हुई हैं।



रिपोर्ट - रोहित चौकसे

9407318086


यह भी पढ़े... 











 


No comments:

Post a Comment