मण्डला : भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, July 10, 2021

मण्डला : भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न

केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने जिलाकार्यसमिति को वर्चुअल किया संबोधित


मण्डला - भाजपा जिला कार्यसमिति के गठन के पश्चात प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में बिछिया एवं निवास विधानसभा के कार्यकर्ता तथा केन्द्रीय इस्पात, पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, संभागीय संगठन मंत्री वर्चुअल रूप जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री जिला संगठन प्रभारी शहडोल विधायक श्रीमति मनीषा सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में मेहनत और लगन के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ दायित्व मिलता है। प्रदेश ने संकट के समय में प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा के आव्हान पर सेवा ही संगठन है के संकल्प के साथ जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा जनसेवा और विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन की प्रतिबद्वता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का बेहतर विकास और सुशासन ने देश में मध्यप्रदेश को अलग पहचान दिलाई है। जिला कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारतमाता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल व माल्यार्पण कर किया गया। सत्र प्रारंभ के पूर्व शोक श्रदांजलि प्रस्ताव में जिले के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रदांजली अर्पित की गयी। जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा की संगठन है का वृत्त जिला महामंत्री नीरज मरकाम एवं जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार तथा राजनीतिक प्रस्ताव एवं कार्यक्रमों की समीक्षा जिला महामंत्री भगवती श्रीधर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दूसरे सत्र में जिला कार्यसमिति को वर्चुअल संबोधन प्रदान करते हुए केंद्रीय इस्पात पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफल नेतृत्व से महामारी के संकट से देश की जनता उभर सकती है। संक्रमण की तेज गति का रोकने का कार्य सुनियोजित योजना के साथ किया गया। देशभर में वैक्सीनेशन अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया। केन्द्र व मध्यप्रदेश सरकार ने जनकल्याण योजना के माध्यम से हर संभव मदद देश के नागरिकों तक पहुंचाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार द्वारा बंद की गयी जनहितैषी योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर प्रदेश के नागरिकों को संबंल प्रदान किया। वहीं कांग्रेस पार्टी संकट के समय में उनकी ही पार्टी के द्वारा बनाये गये टूल किट के आधार पर जनता में तथ्यहीन बातों के द्वारा गुमराह करने और देश मे अराजकता फैलाने का कार्य किया। विशेषकर जीवनरक्षक वैक्सीनेशन मामले में समाज में भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास किया है। देश को बदनाम करने की हर संभव कोशिश कांग्रेस के नेताओं ने किया है। कुलस्ते ने जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किये गये सेवा के कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि- मण्डला जिले में संगठन व सरकार के प्रयासों से आम जनता कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का देश के प्रति अपना फर्ज निभाने में योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के आव्हान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकट में सेवा का अनुकरणीय कार्य किया है। जरूरतमंदों को राशन, दवा, ऑक्सीजन के साथ-साथ रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने के कार्य में योगदान दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार रहती तो कोरोना के संकट से उभर पाना कठिन होता लेकिन जनता के सेवक और प्रदेश में एक परिवार का भाव रखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कोरोना के दोनों काल में जनसेवा को पीड़ित मानवता की सेवा को लक्ष्य बनाकर कार्य किया। गरीब जनता को हर संभव मदद् देकर इस संकट से लड़ने का हौसला दिया। विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व सहयोगी संगठनों क सहयोग से हम सभी इस वैश्विक संकट से लड़ सके हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार और उनका हमेशा यह प्रयास होगा। जन सेवा के साथ-साथ सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। उन्होंने मंडला नगर सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कोरोना संकट काल में जनसेवा का कार्य किया, भाजपा कार्यालय से संचालित होने वाले सेवा कार्यो का भी उन्होंने विस्तृत रूप से उल्लेख किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने सत्र को संबोधित करत हुए कहा, जिला कार्यसमिति अभ्यास पर हम सभी के लिए एक पाठशाला की तरह है, ये कार्यक्रम हमारे संगठन की महत्वपूर्ण व्यवस्था का अंग है। संगठन के कार्यक्रमों वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से हम वैचारिक रूप से मजबूत होते हैं साथ ही अपने दायित्व निभाने की हमें प्रेरणा मिलती है। द्विवेदी ने कहा जिले की नयी कार्यसमिति संगठन के विस्तार में समर्पण भाव से जुटेगी और आने वाले समय में सभी चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो ऐसा हर संभव प्रयास बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से कार्य करने की संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जवाबदारी है। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, कन्हैया ठाकुर ने आभार जिला उपाध्यक्ष संजीत पाण्डे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी, विजेन्द्र कोकड़िया, सिंघई प्रमोद जैन,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, डॉ शिवराज शाह, पंडित सिंह धुर्वे, सहित जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित थे।  




No comments:

Post a Comment