मण्डला : कृषकों के लिये मत्स्यबीज उपलब्ध - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, July 26, 2021

मण्डला : कृषकों के लिये मत्स्यबीज उपलब्ध


कटरा एवं बंजी में मत्स्यबीज उपलब्ध

मण्डला - मत्स्य उत्पादन वृद्धि एवं प्रोटीन आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्यबीज प्रक्षेत्र कटरा विकासखण्ड मण्डला एवं मत्स्यबीज प्रक्षेत्र बंजी (अंजनिया) विकासखण्ड बिछिया में मत्स्यबीज उत्पादन कार्य प्रगति पर चल रहा है। वर्तमान में मत्स्य कृषकों के लिये उनके खेत तालाबों एवं ग्रामीण शासकीय तालाबों व जलाशयों एवं निजी तालाबों में मत्स्य बीज संचयन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में रोहू, कतला, नरेन प्रजातियों के मिश्रित मत्स्य बीज संचयन हेतु शासकीय दर पर मत्स्यबीज उपलब्ध है। मत्स्य बीज संचयन हेतु इच्छुक कृषक उक्त मत्स्यबीज प्रक्षेत्रों से एवं कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग मण्डला से मत्स्यबीज संचयन करने हेतु संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment