मण्डला : पाक्सो एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, July 13, 2021

मण्डला : पाक्सो एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

मण्डला - हिरदेनगर चौकी पुलिस ने एक फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विशाल रघुवंशी 22 वर्ष पिता सर्वेश्वर रघुवंशी निवासी पदमी के रूप में की गई है। आरोपी विशाल रघुवंशी को अपराध क्रमांक 255 /21 धारा 363, 366, 366 ए, 376, 2 एन, भारतीय दंड संहिता 5/6 पाक्सो एक्ट के मामले गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जानकारी अनुसार आरोपी विशाल रघुवंशी पुलिस को करीब पांच दिनों  से चकमा दे रहा था, जिसके हिरदेनगर पुलिस ने सूझबूझ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में  हृदय नगर चौकी प्रभारी एसआई कामेश धूमकेती की अहम भूमिका रही। इनके साथ हिरदेनगर चौकी का स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

खबरों से अपडेट रहने के लिए

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

 

News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..

 

No comments:

Post a Comment