मण्डला : खेत में रोपा लगाते वक्त महिला को सर्प ने काटा, हुई मौत - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, July 31, 2021

मण्डला : खेत में रोपा लगाते वक्त महिला को सर्प ने काटा, हुई मौत

मण्डला - बारिश के समय में जहा किसान अपने खेतों में कृषि कार्यों में जुट गए है। वहीं अब खेतों में जहरीले जीव जंतु के भी कुछ लोग शिकार हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया में श्याम बाई पति भोरे लाल उम्र 55 वर्ष अपने परिवार के साथ खेत में रोपा लगा रही थी तभी एक जहरीले सर्प ने श्याम बाई को हाथ में काट दिया। पहली बार महिला ने समझा कोई दूसरा जीव जंतु ने काटा होगा और वह अपने काम में लग गई परन्तु वहीं सर्प ने फिर से दोवारा महिला के हाथ में काट दिया। तब महिला ने देखा कि सर्प हैं। तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी गयी और आनन फानन में महिला को निवास अस्पताल पर लाया गया जहा महिला कि हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया वहीं बीच रास्ते में महिला कि मौत हो गई। 


रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे, निवास जिला मण्डला

9407318086


खबरों से अपडेट रहने के लिए

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

 

News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..  

No comments:

Post a Comment