मण्डला में किया गया महिला पुलिस थाना प्रारंभ - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, July 1, 2021

मण्डला में किया गया महिला पुलिस थाना प्रारंभ


मण्डला -  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश के सभी जिलों में अब महिला थाने खोले जाने हेतु निर्देर्शित किया गया। मध्यप्रदेश मे पूर्व में केवल 10 जिले में महिला थाने संचालित थे। राज्य सरकार ने शेष बचे 42 जिलों में भी महिला थाना बनाने का निर्णय लेते हुए दिनांक 18 जुन 2021 को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इन थानों के खुलने के बाद महिलाओं को किसी भी शिकायत होने पर सीधे महिला थाने में अपराध दर्ज कराने का विकल्प भी मिल जाएगा। इसका सबसे बड़ा लाभ उन महिलाओं और लड़कियों को होगा, जो दूसरे शहरों में अपराध का शिकार होने के बाद अपने घर आती हैं। ऐसी पीड़िताएं अपने गृह जिले के महिला पुलिस थाने में भी अपराध दर्ज करा कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करा सकेंगी।

उक्त निर्देष के तारत्म्य मे पुलिस अधीक्षक  यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में शासन के मंशानुरुप मंडला जिले में पुराना कोतवाली थाना में नवीन महिला थाना के रुप मे परिवर्तित किया जाकर महिला पुलिस थाना स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ एवं क्रियांवयन आज दिनांक 01 जुलाई 2021 को किया गया है। महिला थाना का कार्यक्षेत्र सपूर्ण मंडला जिला होगा।

 प्रारंभ किये महिला थाना में महिला निरीक्षक आरती धुर्वे को प्रभारी बनाते हुए उन्हे 08 का पुलिस बल प्रदान किया गया है जो उक्त 08 के पुलिस बल में 02 महिला उप निरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षक, 04 आरक्षक कार्य करेंगें। उक्त महिला पुलिस थाना मंडला के क्रियान्वयन का प्रारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मंडला पुलिस अश्विनी कुमार, उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ सुरेन्द्र सिंह उईके , रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर, यातायात प्रभारी अशोक , महिला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक आरती धुर्वे, डीएसबी प्रभारी निरीक्षक विक्रम झांझौट, वन स्टाप सेंटर मंडला के सदस्य व पत्रकार गणों की उपस्थिति में किया गया।



No comments:

Post a Comment