मण्डला : आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चली गोली 1 की मौत... - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, August 12, 2021

मण्डला : आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, चली गोली 1 की मौत...

मण्डला - जिले के बीजाडांडी थाना अंतर्गत गुरुवार की रात्रि में ग्राम उदयपुर पर स्तिथ ढाबे में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है। जिसमें हमलावरों ने बबलू पंडा नाम व्यक्ति को गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमाल में बबलू पंडा गोर जबलपुर निवासी की मोके पर ही मौत हो गई है। मौत की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मण्डला गजेंद्र सिंह कंवर ने की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। और तनाव की स्थिति बनते देख पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में आसपास के थाने से भी भारी पुलिस बल बुलवाया कर तैनात किया गया है। वारदात के बाद से हमलावर आरोपी फरार बताए गए हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment