मण्डला - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा एवं प्रदेश मंत्री राजेश पटेल ने सौजन्य भेंट की है।
और मुख्यमंत्री श्री चौहान को ओबीसी मोर्चा के गठन और विस्तार के बारे में बताया साथ ही आगामी समय पर मोर्चा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी है।
प्रदेश मंत्री राजेश पटैल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मण्डला के विकास संबंधी मांग करते हुये मोर्चा की प्रदेश ईकाईयों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने दोनो पदाधिकारियों की बातों को ध्यान से सुना और उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मण्डला जिला ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment