वन कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, September 5, 2021

वन कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न

मण्डला - वन कर्मचारी संघ शाखा कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला की बैठक का आयोजन गढ़ी में किया गया। बैठक में सर्व प्रथम कोविड - 19 कोरोना वायरस से मृत हुए वन कर्मचारी, स्थायी कर्मी श्रमिको को श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात जिलाध्यक्ष बालसिंह ठाकुर की सहमति कान्हा टाइगर रिजर्व की कार्यकारिणी के पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका किन्तु कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण कार्यकारिणी का पुनर्गठन नही किया जा सका था आज की बैठक में नई कार्यकरिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से संतोष परते वन रक्षक को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार कटरे को पुनः निर्विरोध  चुना गया  एवं कार्यकारिणी में अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए कान्हा टाइगर रिजर्व में व्याप्त समस्याओ के संबंध में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रमुख समस्या - स्थानांतरण नीति का पालन नही किया जा रहा है और अनावश्यक वनरक्षकों का स्थानांतरण बिना प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के किया जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व में पदस्थ कर्मचारियों को मूल वेतन के अतिरिक्त 30% भुगतान किया जाए एवं नक्सलाइट भत्ता प्रदान किया जाए। मण्डला जिले में स्थानांतरण नीति का पालन नही किया गया वन विभाग के स्थानांतरण में सिर्फ वन राक्षकों के ही स्थानांतरण अधिक हुए हैं डिप्टी रेंजर एवं कार्यालयीन कर्मचारियों के स्थानांतरण नही किये गए हैं।

No comments:

Post a Comment