प्राचार्यों की राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, September 11, 2021

प्राचार्यों की राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न

मण्डला - जिले के ओआईसी रविकांत जैन राज्य सहायक समन्वयक निर्माण समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन भोपाल द्वारा चयनित 20 प्राचार्यों से वर्चुअल मीटिंग की। जिसमें वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय में पठन-पाठन को लेकर उनकी प्रस्तावित रणनीतियां एवं कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के संबंध में जिले के चयनित प्राचार्यों से संवाद किया। परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु रणनीति के संबंध में वर्चुअल मीटिंग में ओआईसी रविकांत जैन राज्य सहायक समन्वयक निर्माण समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन भोपाल, डीपीआई भोपाल से सुरेश त्रिपाठी, डॉ. राम मोहन तिवारी संयुक्त संचालक जबलपुर, सुनीता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी मंडला, एम.एस. सिन्द्राम सहायक संचालक मंडला, मदन झारिया सहायक संचालक मंडला, एलएस मसराम योजना अधिकारी मंडला, मुकेश पांडे एपीसी समग्र शिक्षा (सेकेंडरी एजुकेशन) मंडला एवं जिले की चयनित 20 प्राचार्यों ने उक्त कार्यशाला में अपनी वर्चुअल उपस्थिति दी। बैठक के मुख्य बिंदु कोरोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार, विद्यालय की परीक्षा परिणाम में वृद्धि हेतु रणनीति, विद्यार्थियों के पालकों से संवाद एवं प्रतिक्रिया, करोना काल के समय पठन-पाठन संबंधित कठिनाइयां एवं वैकल्पिक समाधान निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में मंडला जिले के साथ डिंडौरी एवं कटनी जिलों के प्राचार्य से भी संवाद किया गया। मण्डला जिले से चयनित समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे।

मुकेश पांडे एपीसी मंडला द्वारा जिले के नवाचार प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला, साप्ताहिक ऑनलाइन क्विज, जेईई एवं नीट की निःशुल्क ऑनलाइन कक्षा, मॉड्यूल निर्माण, ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण संबंध में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। मंडला जिले से प्राचार्य उत्कृष्ट मण्डला आभा चौरसिया, प्राचार्य हाई स्कूल बिंझिंया कल्पना नामदेव, प्राचार्य मॉडल स्कूल नारायणगंज आरके भाण्डेे, प्राचार्य कन्या निवास शोभा अय्यर, प्राचार्य उत्कृष्ट मोहगांव नारायण भवेदी से उक्त विषय ओआईसी रविकांत जैन द्वारा ऑनलाईन चर्चा की गई। ऑनलाइन कार्यशाला में योगेश श्रीवास्तव, देवेंद्र दुबे की भी सहभागिता रही।


No comments:

Post a Comment