मण्डला : जोरों से चल रहा 52 पत्तों का खेल, कार्यवाही की मांग - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, February 27, 2022

मण्डला : जोरों से चल रहा 52 पत्तों का खेल, कार्यवाही की मांग

मण्डला – खेरी के बिनेका तिराहा से बिनेका बायपास मार्ग पर अक्षरधाम कॉलोनी के सामने एक मकान में बड़ा जुआ फड़ संचालित हो रहा है। जिसमें लाखों का दांव लगाते लोगों को देखा जा सकता है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार खेरी के बिनेका तिराहा से बिनेका बायपास मार्ग पर अक्षरधाम कॉलोनी के सामने एक मकान में इन दिनों जुआ खेलने वालों का जमघट लगा रहता है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे नाराज़ स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए जिससे यहाँ का माहौल खराब ना हो। अब देखना होगा आखिर कब होगा जुआ फड़  पर कार्यवाही।



No comments:

Post a Comment