प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, May 23, 2022

प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक संपन्न

मंडला - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में महिला मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई बैठक में संभागीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत विषयों पर चर्चा की उन्होंने कहा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि संगठन  के सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित की जाए,साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मातृशक्तियों तक पहुंचाने का कार्य गति के साथ निरंतर किया जाए ताकि जन हितेषी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए रोजगारउन्नमुखी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इस पर सतत निगरानी रखकर हर संभव मदद हमें करना होगा।

उन्होंने कहा भाजपा महिला मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार निरंतर हमारे कार्य पद्धति में शामिल चाहिए तथा स्थानीय नगरीय व पंचायत चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहे इसके लिए पूरी तैयारी के साथ हम चुनाव मैदान में जाएं तथा भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने में अपना योगदान प्रदान करें। महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती मंजू कछवाहा ने बताया की महिला मोर्चा की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिला महिला मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा आगामी कार्यक्रमों की स्थानीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती सुषमा मिश्रा सहित जनपद अध्यक्ष पांचों बाई पदम अनीता तिवारी माधुरी बाजपेई शिखा श्रीवास्तव मालती मरावी उमा यादव, सरोज सोनी, सहित  मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन पार्षद शिखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment