छात्रायें सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, August 24, 2022

छात्रायें सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

मंडला - मध्य प्रदेश शासन महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा "महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना" का महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए परियोजना सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का सञ्चालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महर्षि विद्या मंदिर  मण्डला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारम्भ 100 अध्ययनरत बालिकाओं के साथ आज जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कुंवर, पर्यटन अधिकारी कपिल तिवारी,  प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर डॉ उपेंद्र शुक्ला व कार्ड संस्था से जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु राष्ट्रीय स्वस्थ्य कार्यक्रम के परियोजना समन्वयक पंकज चौरसिया की उपस्थिति में किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ संजय कुशराम ने कहा बालिकाएं दो कुल का गौरव होती है जो आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं की परिवार की व अपने समाज की सुरक्षा करने में सक्षम बनेंगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र कुंवर ने कहा कि वर्तमान परिवेश को ध्यान में रखते हुवे उक्त प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण है अतः प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त सीख कर व्यावहारिक जीवन में उपयोग सुनिश्चित करें। 

कार्ड संस्था से जिला समन्वयक लोकेश उपमन्यु ने प्रशिक्षणार्थियों को आत्मरक्षा का गुर सीख कर अपने परिवार व समाज को भी उक्त प्रशिक्षण की विधाओं से लाभान्वित करें। पर्यटन अधिकारी जिला पंचायत कपिल तिवारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षक पूर्णिमा रजक द्वारा बुशू, जुडो-कराटे व मार्शल आर्ट सिखाया जायेगा उक्त प्रशिक्षण 60 दिवस प्रति सत्र 1 घंटे का होगा। प्राचार्य महर्षि विद्या मंदिर डॉ उपेंद्र शुक्ला ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व कार्ड को प्रशिक्षण आयोजन हेतु साधुवाद प्रेषित किया। परियोजना समन्वयक रामरतन मरावी ने परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुवे पर्यटन के क्षेत्र में बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आने वाले पर्यटकों के लिए भयमुक्त वातावरण तैयार कर नया आयाम तैयार करेंगी व जिले की सभी युवतियों व महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ने हेतु आग्रह किया।


यह भी पढ़े...

मंडला हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास 


मण्डला पुलिस ने किया डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार... देखे वीडियो  


खबरों से अपडेट रहने के लिए

 

Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

 

News Witness app डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें..




No comments:

Post a Comment