मण्डला - मध्य प्रदेश शासन महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्म निर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है. परियोजना का क्रियान्वयन 20 जिलों में 50 पर्यटन स्थलों पर महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की निर्भया योजना अंतर्गत किया जा रहा है परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर आने वाली महिला पर्यटकों में सुरक्षा और सहजता का भाव उत्पन्न करना है ताकि वह पर्यटन का आनंद प्राप्त कर सकें, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए परियोजना सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत सेवा भारती बालिका छात्रावास मण्डला में आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी 43 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरण किये गए।
कार्यक्रम में कार्ड संस्था से जिला समन्वयक
लोकेश उपमन्यु जी ने सेवा भारती में इस कौशल को सभी सीख चुके प्रशिक्षणार्थी आने
वाले सभी विद्यार्थियों को भी सिखाने का सन्देश दिया। विनीत चौरसिया जी सचिव सेवा
भारती ने इस प्रयास हेतु धन्यवाद प्रेषित किया व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की परियोजना समन्वयक रामरतन मरावी ने
परियोजना के सञ्चालन के क्षेत्रों व उद्देश्य के विषय पर विस्तृत जानकारी देते
हुवे पर्यटन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण द्वारा महिलाओं को जुड़कर रोजगार व
स्वरोजगार से जुड़ने का आग्रह किया।
यह भी पढ़े...
खबरों से अपडेट रहने के लिए
No comments:
Post a Comment