जन समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद सजग रहें - विनोद कछवाहा न.पा.प अध्यक्ष - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, October 30, 2022

जन समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद सजग रहें - विनोद कछवाहा न.पा.प अध्यक्ष

महाराजपुर की मड़ई में पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया संगम क्षेत्र का भ्रमण


मंडला - मंडला नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कछवाहा महाराजपुर संगम की पारंपरिक मड़ई में शामिल होने पहुंचे, बूढ़ीमाई वार्ड पार्षद रामजी गायक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराजपुर के स्थानीय पार्षदों एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया,इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा वार्ड की जन समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड पार्षद हमेशा सक्रिय व सजग रहें उन्होंने नागरिकों से आव्हान किया कि आपकी क्षेत्र की कोई भी समस्या को लेकर अब आप सीधे पार्षद के माध्यम से विषयों को नगर पालिका परिषद तक पहुंचाएं, पार्षदों की यह जिम्मेदारी होगी की आम जनता की समस्याओं, वार्ड का विकास, तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने हेतु प्रत्येक कार्यों को सूचीबद्ध करें समय सीमा में हितग्राहियों को लाभ मिले तथा जन समस्याओं का समाधान समय सीमा में किए जाएं नई  गठित नगर पालिका परिषद की ये पहली प्राथमिकता होगी। कछवाहा ने कहा  परिषद को कार्य करने में थोड़ा समय अवश्य लगेगा लेकिन नगर का विकास को लेकर वह गंभीर हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह जी मंडला सांसद केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से नगर पालिका की स्थिति से अवगत कराते हुए  नगर विकास के लिए मदद करने आग्रह किया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर की अनेक समस्याओं को देखने व समझने की दृष्टि से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, नागरिकों को बेहतर समाधान मिल सके इसकी कार्य योजना भी शीघ्र बना कर चरणबद्ध रूप से नगर विकास के कार्य  किए जाएंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव में अपने मंडला प्रवास के दौरान जनता को भरोसा दिलाया है कि भारतीय जनता पार्टी के नगर विकास के संकल्प पत्र के प्रत्येक विषयों को पूरा करेंगे।

नर्मदा संगम के घाट व बंद पड़े भवनों का लिया जायजा


नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा अपने प्रवास के दौरान महाराजपुर नर्मदा त्रिवेणी संगम के घाटों तथा संगम में नगरपालिका के स्वामित्व के जन सुविधा के लिए बने अनेक  भवनों का जायजा लिया,बंद पड़े भवनों की स्थिति देखा कर उन्होंने  नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार अल्पसंख्यक मोर्चा  जिला महामंत्री अमृतपाल सिंह पार्षद रामजी गायक श्रीमती प्रतिभा साहू पूर्णिमा धुर्वे नरेश सिंधिया जमुना रजक पीएल डोंगरे नंद किशोर द्विवेदी जाकिर खान अंबिका प्रसाद तिवारी नीरज कांड्रा श्रीमती नीतू गायक श्रीमती संध्या कांड्रा  रेवाराम रजक श्रीमती वर्षा नंदा, रघुवंशी फौजी, दादूलाल राय उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment