सरपंच संघ मवई के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच ने की जीत हासिल-भाजपा समर्थित को मिले मात्र 2 वोट - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, November 4, 2022

सरपंच संघ मवई के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में कांग्रेस समर्थित सरपंच ने की जीत हासिल-भाजपा समर्थित को मिले मात्र 2 वोट


मण्डला - जिले के दूरस्थ वनांचल मुख्यालय मवई में गुरुवार को सरपंच संघ चुनाव की सरगर्मी दिन भर चलती रही। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में ग्राम पंचायत अंजनी के कांग्रेस समर्थित सरपंच शिव कुमार मरावी ने शानदार जीत हासिल की और सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा के पूर्व विधायक सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। 52 ग्राम पंचायतों में से 39 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने इस चुनाव में शामिल हुए। इसमें तीन सरपंचो ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की, जिसमें कांग्रेस समर्पित सरपंच शिव कुमार मरावी सरपंच ग्राम पंचायत अंजनी रहे जिन्हें 25 मत प्राप्त हुए। वहीं सत्ता रूढ़ पार्टी भाजपा से अंगद नेताम सरपंच ग्राम पंचायत सोढ़ा को प्राप्त मत मात्र 2 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में हीरालाल धुर्वे  सरपंच ग्राम पंचायत मवई को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस समर्थित शिव कुमार मरावी सरपंच ग्राम पंचायत अंजनी सरपंच संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं संघ के अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान निर्वाचित किये गए। इस चुनाव में भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत लगाई लेकिन उन्हें बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा। सरपंच संघ मवई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment