मण्डला-जबलपुर मार्ग के ग्राम भावल के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने इंडिका वाहन को पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा अपने क्षेत्र के कोंड्रा से विकाश यात्रा में सम्मलित होने गए हुए थे वही उक्त कार्यक्रम से अपने घर नारायणगंज वापिस आ रहे थे तभी मंडला की ओर से एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इंडिका वाहन मंडल अध्यक्ष का लगभग 50 फुट खाई में गिर गया स्थानीय जनों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया हैं वही घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया हैं घटना की जांच पुलिस कर रही हैं।
रिपोर्ट - रोहित चौकसे
No comments:
Post a Comment