स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी की टीम रवाना - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, February 19, 2023

स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी की टीम रवाना


मंडला - दमोह में खेली जा रही सीनियर मेंस मध्य प्रदेश स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हॉकी मंडला की टीम रवाना हो गई है। हॉकी मंडला के सचिव सैयद कमर अली ने बताया कि रविवार को हॉकी मंडला की टीम दमोह के लिए रवाना हो गई है। हॉकी मंडला का सोमवार को पहला मैच खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता के लिए 20 सदस्यी टीम को टीम मेनेजर गंगाराम मरावी लेकर रवाना हो गए है। 20 सदस्यी टीम में सत्यम भरढ़रिया, लाल सिंह मसराम, अवधेश सैयाम, जगदीश्वर वरकड़े, संदीप मरावी, त्रिवेंद्र कुमार, संजय मरावी, सुभाष मरकाम, विकास मार्को, कृष्ण कुमार पट्टा, रविंद्र उइके, दीपेश वरकडे, पुष्पराज वरकड़े, अमित परस्ते, चंदन तेकाम, सुरजीत उइके, अंकित परते और समुराय लकड़ा शामिल है। युवा खिलाडियों से सुसज्जित इस टीम से प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हॉकी मंडला को उम्मीद है कि टीम बेहतर प्रदर्शन कर मंडला का नाम रौशन कर लौटेगी। 

No comments:

Post a Comment