लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं से किया संवाद - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, February 21, 2023

लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चा ने ग्रामीण महिलाओं से किया संवाद


मंडला - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू कछवाहा के मार्गदर्शन में मोर्चे की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं से प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं तथा उससे मिलने वाले लाभ की विषय में संवाद करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि यह योजना प्रत्येक महिलाओं के लिए मददगार साबित होगी। इस योजना का लाभ लेने हम सभी को आगे आना होगा उन्होंने ग्राम पंचायत की पढ़ी-लिखी मातृ शक्तियों से आग्रह किया कि इसके लिए वो स्वयं आगे आकर ग्राम की सभी महिलाओं को लाभ दिलाने एवं इस योजना में शामिल करने का हर संभव मदद प्रदान करें। ग्राम पंचायत ढैको में लाड़ली बहना योजना एवम् अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दी गई महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने पहल की गई। इस अवसर पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला कल्याण की चलाई जा रही योजना से प्रभावित होकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जाहिर की, बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू कच्छवाहा महामंत्री शिखा श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सरोज सोनी मंत्री बबिता अधिकारी, उपसरपंच अनिल सिंगोर ने उपस्थित महिलाओं से ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विषयों पर चर्चा की बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाशक्ति की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment