![]() |
मंडला - जिला
मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर
बम्हनी बंजर में मंडला मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर 11 व 15 में स्थित एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत से उड़कर यहां गुजरने वाले
राहगीरों पर हमला कर दिया। जिससे इस हादसे में करीब 15 लोग मधुमक्खियों की चपेट
में आ गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी
बंजर में ले जाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार जिले की नगर
परिषद बम्हनी बंजर में गुरुवार को राहगीरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला
कर दिया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे करीब 15 लोग मधुमक्खी के हमले की चपेट में आ गए। मधुमक्खी के डंक से पीडि़त
करीब 5 लोगों को
बम्हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी
है और सभी खतरे से बाहर बताये गए हैं।
मधुमक्खी
के हमले से मची अफरा-तफरी :
बम्हनी
बंजर स्थित मंडला मार्ग पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बम्हनी बंजर के वार्ड 11 और 15 मंडला मार्ग पर स्थित
पुराने पीपल के पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां अचानक उड़ कर मार्ग से गुजरने
वाले राहगीरों पर हमला कर दी। मधुमक्खियों के हमले से सड़क से गुजर रहे राहगीरों
में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खी से बचने सभी यहां वहां भागे। जिससे काफी लोग इस
मधुमक्खियों के हमले से बच गए।
पांच लोग
का चल रहा उपचार, खतरे
बाहर :
मधुमक्खियों
के अचानक हुए हमले की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग सहित करीब 15 लोग आ गए। जिन्हें जलन और
दर्द की शिकायत के बाद बम्हनी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। बम्हनी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सरोते ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से
पीडि़त करीब 5 लोगों को
स्वास्थ्य केंद्र लाया है। उनका इलाज किया जा रहा है और कोई भी गंभीर नहीं है, सभी खतरे से बाहर हैं।
फिलहाल लोगों का इलाज जारी है। वहीं मधुमक्खियों के इस अचानक हमले की वजह का पता
नहीं चल सका है।
No comments:
Post a Comment