केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, March 7, 2023

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन

मंडला - देश की आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सलवाद माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 वीं वाहिनी मंडला एवं बालाघाट में तैनात है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 वीं वाहिनी के द्वारा विकांत सारंगपाणि कमाण्डेन्ट के सानिध्य में  पुलिस लाईन मंडला के मैदान में होलिका दहन के कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस दौरान अमित मिश्रा, द्वि०कमान अधिकारी, अरूण कुमार सिह, उप कमाण्डेन्ट, बीबी मन्जूनाथ, उप कमाण्डेन्ट एवं  अविनाश एक्का, सहायक कमाण्डेन्ट के साथ वाहिनी के सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाहिनी कमाण्डेन्ट विक्रांत सारंगपाणि के द्वारा जवानों को होली की बधाई दी गई एवं मिठाई का वितरण किया गया।



No comments:

Post a Comment