मण्डला (NEWS WITNESS) -
टिकारिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम देहरा ग्राम में चार पहिया वाहन कमांडर जीप
और दो पहिया वाहन की आमने सामने टक्कर होने का मामला सामने आया हैं। वही जानकारी
के अनुसार नारायणगंज मुख्यालय से कमांडर जीप जो की चुटका ग्राम जा रही थी। वही एक
युवक मानेगांव की तरफ अपनी बाइक से आ रहा था तभी ग्राम देहरा में दोनो वाहनों की
आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद जीप सड़क से उतर खेत में चली गयी। घटना की
जानकारी 100 डायल
पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार घायल युवक को
नारायणगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया हैं। जहां घायल युवक
का इलाज जारी पुलिस मामले की जांच में जुटी।
रिपोर्ट - रोहित चौकसे
यह भी पढ़े...
मंडला : नदी में तैरती हुई लाश मिली, क्षेत्र में फैली सनसनी…
No comments:
Post a Comment