मंडला - ग्राम बिलगांव
का एक युवक जंगल में फंदे पर झूला मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
बताया जा रहा है। मवई पुलिस ने मर्ग कायम कर
जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिलगांव निवासी उदय धुर्वे उम्र
25 वर्ष जो राजमिस्त्री का काम करता था, शनिवार शाम को
काम से आने के बाद वापस आने की कहकर घर से निकला था, इसके
बाद वह घर वापस नही आया। सुबह गांव के लोगों ने जंगल में उसका शव पेड़ से लटका हुआ
देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुच पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम किया
है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अकेला कमाने वाला था उदय धुर्वे
उदय धुर्वे की मां और दो छोटे भाई बहन हैं, जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी उदय पर थी, वह मजदूरी
से परिवार का भरण पोषण करता था। अब उदय के मौत के बाद परिवार में कोई कमाना वाला
नही है। जिससे इस परिवार पर संकट आया गया है।
No comments:
Post a Comment