मंडला - जिला के विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत
जुनवानी के ग्राम धनगांव की एक झिरिया में एक महिला और पुरूष की लाश मिलने से
क्षेत्र में सनसनी मच गई। इसकी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने घुघरी पुलिस को दी।
सूचना पर घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्थानीयजनों की मदद से दोनों शव को
झिरिया से बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर
शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी अनुसार विकासखंड घुघरी की ग्राम पंचायत
जुनवानी के ग्राम धनगांव स्थित एक झिरिया में दो अधेड़ का शव ग्रामीणों ने देखा।
जिसे देखकर पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
इसकी जानकारी तत्काल घुघरी पुलिस को दी गई। जिसके घटना स्थल पर घुघरी पुलिस और
ग्रामीण पहुंच गए। घटना स्थल में मिले पुरूष, महिला की पहचान ग्राम के ही पति, पत्नि के रूप में की गई। जिसमें मृत पुरूष लखन सिंह धुर्वे 52 वर्ष और मृत महिला मृतक की
पत्नि प्रेमवती बाई 50 वर्ष के
रूप में की गई।
करीब 6 फिट गहरी
थी झिरिया :
सूत्रों के अनुसार ग्राम धनगांव में स्थित झिरिया करीब 5 से 6 फिट गहरा है। जहां दोनों
महिला, पुरूष का
शव मिला। इस घटना से इस झिरिया में डूबने से हुई मौत पर संशय व्यक्त किया जा रहा
है। क्योंकि झिरिया इतनी गहरी नहीं थी कि दोनों पति, पत्नि इस झिरिया में डूब कर उनकी मौत हो जाती। इस
घटना की बरीकी से जांच घुघरी पुलिस कर रही है। घटना की जांच के बाद ही पता चल
सकेगा कि दोनों पति पत्नि की मौत कैसे हुई।
पोस्टमार्टम कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा :
घुघरी थाना प्रभारी केएन चौधरी ने बताया कि ग्राम धनगांव के एक
झिरिया में एक साथ पति, पत्नि का
शव मिला है।
इस घटना की जानकारी 08 मार्च को
ग्रामीणों द्वारा दी गई। जिसके बाद घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की
सूक्ष्मता से जांच कर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद
दोनों की मौत का कारण पता करने बिरसा जांच के लिए फोरेंसिक के लिए भेजा गया है।
फोरेंसिक से जांच रिपोर्ट आने के बाद पति, पत्नि की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
पहले भी इस पंचायत में हो चुकी घटनाएं :
सूत्रों ने बताया कि विकासखंड घुघरी के ग्राम पंचायत जुनवानी के
जंगली क्षेत्र में इससे पहले ही कई वारदात हो चुकी है। कुछ लोग इस पंचायत के
क्षेत्र में आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त भी की है। इसके साथ अन्य कई लोग
संदिग्ध अवस्था में मृत मिले है। जिनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यहां
होने वाली मौतों से क्षेत्र के लोगों में भय भी व्याप्त है।
ये रहे कार्रवाई में शामिल :
महिला, पुरूष के
शव मिलने की जानकारी लगते ही घुघरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां मृतकों की
पहचान पति, पत्नि के
रूप में की गई। इनकी मौत होने की जांच की जा रही है। घुघरी पुलिस मर्ग कायम कर
इसकी जांच कर रही है। इस कार्रवाई मे, घुघरी थाना प्रभारी केएन चौधरी, सहायक उप निरीक्षक मनोरंजन नगपुरे, देव दहीकर, प्रधान आरक्षक रामसिंह, आरक्षक राजेश मरकाम,
जयश्री शामिल है।
यह भी पढ़े...
मंडला : 50 फीट ऊंची पानी टंकी से युवक ने लगाई छलांग...देखे वीडियो
मण्डला : सास ससुर की हत्या करने वाला दमाद गिरफ्तार
मण्डला : राहगीरों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला, 15 घायल...देखे वीडियो
खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..
No comments:
Post a Comment