एम्बुलेंस के लिए कंधे के सहारे आधा किमी पैदल चली गर्भवती महिला... देखे वीडियो - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, March 23, 2023

एम्बुलेंस के लिए कंधे के सहारे आधा किमी पैदल चली गर्भवती महिला... देखे वीडियो

 

मंडला - जिले के निवास जनपद से आई तस्वीर ने सिस्टम को शर्मशार कर दिया। यहां निवास के ग्राम मवईमाल पहुंच मार्ग खराब होने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने आई एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। जिसके कारण परिजनों ने गर्भवती महिला को करीब आधे किमी तक कंधे के सहारे पैदल चलाकर एम्बुलेंस तक लेकर आई। जिसके बाद महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है। जानकारी अनुसार यह घटना विकासखंड निवास के जनपद मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर कटंग सिवनी पंचायत के मवईमाल ग्राम का है। जहां गांव की सड़क खराब होने के कारण गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने पहुंची 108 एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुँच सकी। जिसकी वजह से गर्भवती महिला को करीब आधा किलोमीटर दूर तक दो महिलाओं के कंधे के सहारे 108 वाहन तक पहुंचाया गया। 


बारिश की वजह से हुई समस्या :

बता दे कि आधा किमी पैदल चलने के बाद उक्त महिला को 108 एम्बुलेंस से निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है। मां और नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ बताये गए हैं। वहीं निवास बीएमओ डॉ पैगवार का कहना है कि उनका घर खेत के अंदर बना हुआ है सम्भवत: बारिश की वजह से उनको लाने में दिक्कत हुई है। मरीज आ गया है, मै आगे और पता करूंगा।




 खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..


No comments:

Post a Comment