गैस की महक फैली आंखों में जलन और सांस लेने में हुई तकलीफ, क्षेत्र में फैली सनसनी - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, March 23, 2023

गैस की महक फैली आंखों में जलन और सांस लेने में हुई तकलीफ, क्षेत्र में फैली सनसनी

मंडला - प्राकृतिक अपना खेल पृथ्वी पर रहने वाले इंसान, जीव जंतुओं को दिखाते आई है। कभी भूकंप के झटेक, तो कहीं भू-स्खलन, तो कहीं बादल फटने जैसी घटनाएं होती रहती है। प्राकृतिक के इस खेल में एक ऐसी ही एक घटना विकासखंड निवास के नगरीय क्षेत्र में घटित हुई। जिसके कारण यहां रहवासी दिनभर भय के माहौल में रहे। इस घटना से लोग तरह-तरह की बात करते नजर आए। कुछ लोगों का कहना था कि यह महक शायद मनेरी गैस प्लांट से आ रही होगी, या क्षेत्र में कोई अनहोनी होने वाली है। इस तरह की चर्चाओं से नगर में भय व्याप्त है। जानकारी अनुसार बुधवार को निवास के नगरीय क्षेत्र में दिन भर घरेलू गैस के महकने से लोग परेशान दिखाई दिए। शुरुआत में तो लोगों को लगा कि गैस की यह महक आसपास किसी घर से आ रही होगी लेकिन अधिकांश जगह से लोगों को गैस महकने की चर्चा होने लगी। गैस महकने का क्रम लगातार बढऩे से किसी अनहोनी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह गैस की महक कहां से और क्यों आ रही है। लोगों ने बताया कि इस गैस के कारण से कई लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत आ रही थी। जिसके कारण भी लोगों में भय व्याप्त था। बता दे कि इस गैस महकने की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों न तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपने स्तर से इस गैस की महक का पता लगाने की कोशिश करती रही कि आखिर यह घरेलू गैस की महक आ कहां से रही है लेकिन इस महक का कोई सुराग नहीं लगा। बहरहाल लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही है और जिसे भी इसकी भनक लग रही है सबसे पहले अपने घर के गैस सिंलेडर के रेग्यूलेटर को जांच रहे हैं कि कहीं कोई रिसाव तो नहीं हो रहा। लेकिन किसी के घर से गैस का रिसाव नहीं हो रहा था। इस घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाए हो रही है। 


केमिकल ऑयल गिरने से भी महक आने की संभावना : 

बताया गया कि निवास से मंडला मार्ग के ग्रामीण बैंक के पास रहने वाले दिनेश प्रजापति ने बताया की रात्रि में एक ट्रक खड़ा हुआ था और जिस जगह में वह खड़ा था, वहां पर कुछ ऑयल या केमिकल गिरा भी हुआ हैं, ट्रक सुबह चला गया। वही जब महक आने लगी तो लगा की कुछ और हो सकता हैं पर मैंने देखा की वह केमिकल की वजह हैं, पर पूरे निवास में घरेलू जैसे गैस की महक आ रही हैं, यह जांच का विषय हैं कि यह गैस की महक आ कहां से रही है। 

 

इनका कहना –

क्षेत्र में गैस की महक सुबह से ही आ रहीं थी, जिसके बाद क्षेत्र भ्रमण कर इस गैस रिसाव का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नही लग सकी। इसकी सूचना उच्च पदाधिकारियों को दे दी गई है।  हम सतत प्रयासरत हैं कि इस महक का सोर्स पता कर पाए।

सुरेश सोलंकी, थाना प्रभारी निवास



No comments:

Post a Comment