तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, March 30, 2023

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल


मण्डला (News Witness)- निवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दरगढ में एक तेज रफ्तार बोलरो अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया हैं। जिसमे एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी निवास 100 डायल और 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया बोलेरो वाहन चीरी ग्राम का हैं और सवारी लेकर बबलिया साप्ताहिक बाजार के लिए वाहन पर एक दर्जन से अधिक लोग सवार होकर मार्केट आ रहे थे तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद से चालक फरार हैं। वही निवास बीएमओ डॉक्टर विजय पेगवार ने बताया की उक्त घुटना में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जिसमे दो लोगो को जबलपुर मेडिकल रेफर किया गया हैं।


रिपोर्ट -  रोहित प्रशांत चौकसे निवास

मो - 9407318086


यह भी पढ़े...

मण्डला : प्रेमी युगल ने खाया जहर



खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

No comments:

Post a Comment