हाइवा ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पलटा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, March 25, 2023

हाइवा ट्रक का हुआ ब्रेक फेल, अनियंत्रित होकर पलटा


मंडला -   जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर आ रही हैं। हादसों का ग्राफ कम नहीं हो पा रहा है। विगत माह से मार्ग परिवर्तन के बाद हादसों की संख्या बढ़ गई है। नेशनल हाइवे के बबैहा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल के मरम्मत के चलते मंडला कलेक्टर ने सभी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी हैं। जिसके बाद यात्री बस और कुछ वाहन नारायणगंज से बबलिया, खारी, बकोरी होते हुए मंडला आना जाना कर रहे हैं। जिसके कारण इस मार्ग में यातायात का दबाव अधिक हो गया है। जिसके कारण इस मार्ग में आए दिन हादसों की खबरें आती है। जानकारी के अनुसार बबलिया से नारायणगंज मार्ग के बीच डुंगरिया घाट पर बबलिया की ओर से एक हाइवा ट्रक रेत लेकर नारायणगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान डुंगरिया घाट पर हाइवा ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया और हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उक्त घटना की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल के साथ टिकरिया थाना प्रभारी एसएल मरकाम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बताया गया की उक्त हादसे में परिचालक घायल हुआ हैं जिसे नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बता दे कि हादसे के बाद से मार्ग के दोनो ओर लंबा जाम लग गया हैं। जाम करीब दो घंटे तक रहा। जिसके बाद हाइवा को मार्ग से अलग किया गया। जिसके बाद जाम खुल सका। घटना की जांच पुलिस कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment