मण्डला : सामूहिक विवाह में शामिल हुए 130 जोड़े - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, April 23, 2023

मण्डला : सामूहिक विवाह में शामिल हुए 130 जोड़े

मण्डला - मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद मंडला, नगरपालिका मंडला तथा बम्हनी बंजर नगरीय निकाय के पात्र जोड़े शामिल हुए। 

एसडीएम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 130 जोड़े विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें से 118 जनपद पंचायत मंडला, 4 बम्हनी बंजर नगरीय क्षेत्र तथा 8 मंडला नगरपालिका क्षेत्र के जोड़े थे। 

निषादराज भवन के पास स्थित जेल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परंपरागत रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच लगभग 130 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। 

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में दिव्यांग जोड़े भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अंतर्जाति विवाह के अंतर्गत विवाह करने वाले जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। साथ ही एक जोड़े का निकाह भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी वर-वधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नवदंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

आज 23 अप्रैल को जिले के अलग-अलग जनपदों नैनपुर, जनपद पंचायत मवई, नारायणगंज तथा मोहगांव में भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित हुए। 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को 49 हजार रूपए का चैक तथा आवश्यक सामग्री प्रदान की। 

कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी, दंपत्तियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

















No comments:

Post a Comment