लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंजनियां में कांग्रेस ने निकाला मशाल शांति मार्च - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, April 13, 2023

लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंजनियां में कांग्रेस ने निकाला मशाल शांति मार्च

मण्डला - देश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे लगातार हमलों के विरोध में लेकर कांग्रेस सड़कों में आकर मुखर होकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। मण्डला जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंजनियां के द्वारा अंजनियां मुख्यालय में गांधी मंच में नुक्कड़ सभा करते हुए मशाल शांति मार्च निकाला गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनमानस को संबोधित करते हुए विधायक नारायण सिंह पट्टा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि भाजपा के लिए देश का लोकतंत्र कोई मायने नहीं रखता। लोकतंत्र की हत्या करना इन्हें सिखाया जाता है और ये वर्तमान में उसी शिक्षा का अनुसरण करते हुए देश मे लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। देश की जनता की पूंजी उद्योगपतियों को देने का काम किया जा रहा है। जब हमारे नेता राहुल गांधी जी ने संसद में इसका सवाल उठाया तो षड्यंत्र पूर्वक अलोकतांत्रिक तरीके से उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। जिनके परिवार ने अपनी पूरी संपत्ति देश को दान कर दी उनसे उनका बंगला भी खाली करवाया जा रहा है। कितनी शर्मनाक करतूत है इनकी। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें आम जनता का शोषण कर रही हैं भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। विकास के नाम पर खोखले दावे किये जा रहे हैं। सस्ती दारू महंगा तेल भाजपा की असली विकास नीति है। देश मे महंगाई बेरोजगारी शोषण अत्याचार की पराकाष्ठा पार हो चुकी है। अब जनता इनका जबाब देने के लिए तैयार हो चुकी है आने वाले चुनाव में देश व प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने भी अपना संबोधन दिया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए गांधी मंच से बड़ादेव ठाना बायपास पहुँचे जहां से मशाल शांति मार्च निकाला गया। यह मशाल शांति मार्च बड़ादेव ठाना से होते हुए बस स्टैंड त्यागी आश्रम गायत्री मंदिर इंदिरा चौक पहुंचा, यहां इंदिरा जी को नमन करते हुए यह मशाल शांति मार्च वापस ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहां इसका समापन किया गया। अंजनियां की सड़कों पर निकला यह मशाल शांति मार्च अपने आप में ऐतिहासिक रहा और जनता के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

इस मशाल शांति मार्च में विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामभजन पटेल, जनपद अध्यक्ष शकुना उइके, उपाध्यक्ष अर्चना पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला समन्वयक अब्दुल शमीम कल्लू, आईटी सेल जिलाध्यक्ष विवेक दुबे, जिला कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी कुलदीप कछवाहा, विनोद पटेल, कवींद्र पटेल, दिनेश पटेल, अनिल चौकसे, आत्माराम झारिया, आकाश पटेल, विमल हरदहा, सचिन पटेल, अमन राजपूत, टोनी मिश्रा, निखिल राजपूत, विनीत टांडिया, शैलू झारिया, वकील खान, वीर नंदा, जगत उइके, एमका उइके, भगत वलके, दुर्गेश झारिया, बलराम झारिया सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 





No comments:

Post a Comment