मंडला - जिले में अब लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। निवास क्षेत्र में विगत कुछ दिनों में एक दर्जन के आसपास आगजनी की घटना हो चुकी है। बता दे कि निवास थाना अंतर्गत ग्राम अमदरी में अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। तत्काल इसकी जानकारी 100 डायल और दमकल को दी गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग के कारण घर की सारी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। जानकारी अनुसार निवास के ग्राम अमदरी में अज्ञात कारण से रूप सिंह पिता मोती लाल 62 वर्ष के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर ली और घर के अंदर रखी घर की गृहस्थी जलाकर खाक हो गई। घटना की जानकारी निवास के 100 डायल को दी गई जानकारी मिलते ही 100 डायल से पायलट प्रदीप साहू, आरक्षक बुद्ध सेन मरावी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया गया की घटना के बाद दमकल वाहन भी पहुंचा तब तक देर हो चुकी थी।
घर के मालिक ने बताया की उक्त आगजनी से घर के अंदर रखा अनाज जिसमें महुआ दो क्विंटल, बटरा एक क्विंटल, मसूर एक क्विंटल, गेहूं एक क्विंटल, अलसी दस कूड़े, धान एक क्विंटल, राई एक क्विंटल, कोदो कुटकी एक एक क्विंटल समेत अंदर रखे घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। इस आगजनी में घर का करीब लाख रूपए का नुकसान हुआ है। घटना की जांच निवास पुलिस कर रही हैं। वहीं इस आगजनी की सूचना राजस्व विभाग को भी दे दी गई हैं।
रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे निवास
मो - 9407318086
No comments:
Post a Comment