मण्डला - बिछिया विधानसभा के जनप्रिय विधायक नारायण सिंह पट्टा के नेतृत्व में गांव गांव में कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जा रहे हैं। विधानसभा के ग्रामों में जय भारत सत्याग्रह लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है जिसकी शुरुआत सोमवार से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के दानीटोला मंडलम में की गई।
इस सत्याग्रह लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम को बिछिया विधानसभा के विधायक श्री पट्टा व जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन ने कहा कि लोकतंत्र से हम सभी का अस्तित्व है इसे खत्म करने का षड्यंत्र भाजपा चला रही है। नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उद्योगपतियों को लाखों करोड़ रुपये कर्ज देकर गबन कराया जा रहा है, जनता की पूंजी पूंजीपतियों को दी जा रही है। हमारे नेता राहुल गांधी ने जब यही सवाल संसद में पूछा तो षड्यंत्र पूर्वक उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई उनके खिलाफ ईडी सीबीआई सहित अनेक एजेंसियों को लगा दिया गया। उनका बंगला खाली करवाया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या नही तो क्या है, कि नागरिकों से जुड़ा सवाल संसद में नही पूछा जा सकता। देश मे बढ़ती महंगाई ने नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल डीजल किराना सब्जी गैस सिलिंडर सहित सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली पानी के हाल बेहाल हैं। भाजपा जनता को ठगने का काम करती है। देश और प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और लोगों को प्रलोभन देकर वे फिर से सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन जनता ने इस बार ठान लिया है कि इस बार प्रदेश और देश में इन लोकतंत्र के हत्यारों की सरकार नहीं बनेगी।
इस बार
जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार बनेगी। हमारे कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता
लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पित है और अपना खून पसीना बहाकर भी देश व प्रदेश
में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम
अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए तैयार हैं। उपस्थित जनसमूह को वरिष्ठ कांग्रेस
नेता जोशसिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव कमल मरावी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुना जंघेला, जनपद
पंचायत बिछिया शकुना उइके, जिला पंचायत सदस्य गीता मरावी,
आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेशाह मरावी, सहित
अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
इस कार्यक्रम के दौरान दानीटोला सहित आसपास के ग्रामों के
अनेक लोगों ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली एवं
प्रदेश की भाजपा सरकार के शोषण भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 2023
के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिला संगठन
मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन व विधायक नारायण सिंह पट्टा, ब्लॉक
अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी, मंडलम अध्यक्ष दिलीप धुर्वे,
सेक्टर अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अंगद साहू, रामरतन
कुलस्ते ने सभी ग्रामीणों को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक ज्योतिषी, राजेन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी,
अरविंद कुशराम, रामभजन पटेल, अशोक राजपूत, झुन्ना ठाकुर, टेकराम
राय, अमर मांडवे, मेवा बरया, नगर परिषद बिछिया उपाध्यक्ष रणधीर रानू राजपूत, पार्षद
नारायणी साहू, त्रिवेणी तेकाम, पूनम
रजक, विकास गवले, जनपद सदस्य मेवा
धुर्वे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, कवींद्र पटेल, अमन राजपूत, निखिल
राजपूत, टीका तुमराली, विनीत टांडिया,
घनश्याम अहिरवार, उमेश पटेल, कलीराम मार्को, रामजी साहू, मंतोष
साहू, शशिभूषण सिसोदिया, संजय सिसोदिया,
प्रेम सिंह उद्दे, पांडु धुर्वे, सोमनाथ मरकाम, शिव मसराम, कृष्णकुमार
मसराम सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी व आम नागरिक
उपस्थित रहे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..
No comments:
Post a Comment