प्रत्येक बूथ पर मनाया जायेगा पार्टी का स्थापना दिवस, 6 अप्रैल को कार्यकर्ता फहरायेंगे घरों में भाजपा का झंडा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, April 3, 2023

प्रत्येक बूथ पर मनाया जायेगा पार्टी का स्थापना दिवस, 6 अप्रैल को कार्यकर्ता फहरायेंगे घरों में भाजपा का झंडा


मण्डला - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मण्डला जिले के सभी 940 बूथों में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनायेंगे तथा हर घर में भाजपा का झण्डा फहराया जायेगा। बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर 5 अप्रैल को सांसद, विधायक मंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ में पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण अभियान को संपूर्ण रूप से पूरा करेंगें तथा 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर कार्यकर्ता के निवास या किसी सार्वजनिक स्थल पर पार्टी का ध्वजारोहरण प्रातः 9 बजे करेंगे तत्पश्चात प्रातः 9.15 पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम संबोधन होगा जिसे सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर बूथ पर सुनेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मण्डल के सभी बूथों में कार्यक्रम के साथ जिला कार्यालय में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय आयोजन के बीच होगा साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी द्वारा दोपहर 1 बजे प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन पर दीवार लेखन करेंगे तथा 2 बजे मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा दीवार लेखन का कार्य का शुभारंभ करेंगे।


खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

No comments:

Post a Comment