खलिहान में लगी आग, फसल जलकर हुई राख - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, April 14, 2023

खलिहान में लगी आग, फसल जलकर हुई राख

मंडला - जिले में गर्मी शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं शुरू हो गई है। बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बीजाडंडी मुख्यालय के अहिरवार मोहल्ले में  खलियान में रखी फसल में अचानक अज्ञात कारणों से  भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि खलिहान में रखी गेहंू की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम सरपंच डुमरी लाल ने बताया कि खलिहान में रखी गेहूं की करीब 40 क्विंटल फसल जलकर हुई राख हो गई है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। बताया गया की आग पर काबू पाने ग्रामीण मौके पर मशक्कत करते रहे। लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पर काफी देर बाद काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन दे दी गई है। जानकारी मिलते ही  शासन प्रशासन के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

No comments:

Post a Comment