अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत 2 घायल - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, April 2, 2023

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत 2 घायल


मंडला - जिले में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है, बेलगाम, तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में दोपहिया वाहन सवार आ रहे है। जिससे लोगों की असमय मौत हो रही है। जानकारी के अनुसार बम्हनी थाना अंतर्गत ग्राम ठरका के पास मुख्यमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।  बाइक में तीन युवक सवार थे। जिसमें एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे युवक का पैर कट गया है। तीसरा जिंदगी से लड़ रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। जिसके पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामला दर्ज कर पुलिस की हादसे की जांच कर रही है।  बताया गया कि हादसें में दोनो घायलो को एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलो को रात्रि में मेडीकल जबलपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल को देखकर एबुलेंस स्टाप की भी रूंह कांप गई। बम्हनी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की जांच की जा रही है। बताया गया है कि शुक्रवार की रात्रि जारगा निवासी तीन युवक भुवनेश्वर पिता भगवान दास 20 वर्ष,राकेश बैरागी पिता बहोरी दास 16 वर्ष गुड्डू बैरागी 22 वर्ष बाइक क्रमांक  एमपी एमजे 4563 से घर से निकले थे। तीनो युवक गत दिवस किसी समारोह में शामिल होने के लिए चंदिया गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान बम्हनी थाना क्षेत्र के गांव ठरका के पास मुख्यमार्ग पर दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना करीब रात्रि तीन बजे की बताई जा रही है। बताया गया है कि तीनो युवक जारगा लौटने के दौरान अज्ञात वाहन के चालक ने बाईक को पीछे से जोरदार टक्कर मार  दी और मौके से फरार हो गया है। इतना ही नहीं अज्ञात वाहन का एक पहिया बाइक सवार पर चढ़ गया। जिससे युवक कुचल गया। बता दे कि दूसरे बाइक सवार का पैर कट गया है। इस दर्दनाक घटना में गुड्डू बैरागी 22 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दो बाइक सवार की हालत भी गंभीर है। जिन्हे एबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सक के परीक्षण के बाद दोनो घायल युवको को मेडीकल रेफर कर दिया है। बम्हनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।


यह भी पढ़े.....


मण्डला : बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत


खबरों से अपडेट रहने के लिए Whatsapp से जुड़े क्लिक करे..

No comments:

Post a Comment