गांव गांव में ग्रामीण ले रहे कांग्रेस की सदस्यता - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Monday, April 10, 2023

गांव गांव में ग्रामीण ले रहे कांग्रेस की सदस्यता

मण्डला- जिले और प्रदेश अंतिम सीमा में छत्तीसगढ़ राज्य से लगा हुआ आदिवासी बैगा बाहुल्य विकासखंड मवई के ग्रामों में कांग्रेस का सदस्यता अभियान निरंतर रूप से चल रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर गांव गांव में लोग कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत टिकरिया में 35 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से गांव गांव जय भारत सत्याग्रह लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मवई के अध्यक्ष के मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत से संपूर्ण ब्लॉक में मंडलम सेक्टर बैठक आयोजित की जा रही है साथ ही गांधी चौपाल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की भ्रष्टचार,बेरोजगारी, बढ़ती हुई मंहगाई और कमज़ोर सरकारी तंत्र की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए घर घर तक भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों में वर्तमान भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी व्याप्त है जिसके चलते हर वर्ग के लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में टिकरिया ग्राम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रानू संतोष हरदहा की उपस्थिति में भूपत सिंह धुर्वे मुकेश उडावी अशोक धुर्वे भुनेश्वर धुर्वे हेमंत यादव दलसिंह मरावी संदीप उईके कमलेश धुर्वे निलेश धुर्वे मुकेश धुर्वे यशवंत धुर्वे राम सिंह मरावी बुंदेल पुसाम मनीराम पुसमा भगत मरावी नीलेश सोहन सिंह डनियल मरकाम सविता धुर्वे श्रीमती बिस्ता नरते श्रीमती सरस्वती धुर्वे कमलावती श्रीमती रेखा मरकाम दीप्ति गणेश प्रसाद बाबूलाल मरकाम परशु मरावी आदि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली तथा कांग्रेस की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक वंदन कर समस्त व्यक्तियों का कांग्रेस ज्वाइन करने पर बधाई दी इस अवसर पर सेक्टर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श पड़वार युवा कांग्रेश मंडला के सचिव दिनेश अंधवान वरिष्ठ कांग्रेसी संजय भलावी रामस्वरूप वारेश्वा आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment