अडानी मामले की जेपीसी जांच से क्यों भाग रही भाजपा सरकार - दिग्विजय सिंह - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, April 7, 2023

अडानी मामले की जेपीसी जांच से क्यों भाग रही भाजपा सरकार - दिग्विजय सिंह


मण्डला - मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद कद्दावर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जी का शुक्रवार को मण्डला आगमन हुआ। कान्हा पार्क जाने से पहले उन्होंने जिले के दिवंगत कांग्रेस नेता स्व संजय सिंह परिहार के घर जाकर परिवार जनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात वे वन विभाग के विश्राम गृह पहुंचे जहां जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अडानी मामले की जेपीसी जांच से भाजपा सरकार जिस तरह घबरा रही है इससे इस सरकार की अडानी से मिलीभगत साबित हो रही है। अडानी की कंपनियों में बेनामी शेल कंपनियों के माध्यम से हजारों करोड़ रुपये आना बहुत बड़े भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है और सरकार द्वारा इसकी जांच न कराया जाना सरकार के संरक्षण को प्रमाणित कर रहा है। चुनावी सरगर्मी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि कोई हरा सकता है तो वो सिर्फ कांग्रेस है। मप्र में गोंडवाना जैसे दल अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से मिले हुए हैं और कांग्रेस के वोट का नुकसान कर वे भाजपा को जितवाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भारी बहुमत के साथ मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला संगठन मंत्री सुकीर्ति भूषण जैन सहित काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment