मंडला - जिले के विकासखंड
घुघरी में अलग-अलग क्षेत्रों में 17 लोग अचानक तेज बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ के कारण फंस गए।
जिन्हें स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाला गया। बाढ़ में
फंसे सभी 17 लोग शायद
मछली पकडऩे गए हुए थे, जो तेज
बारिश के कारण अचानक नाले में बाढ़ आ गई और ये सभी नाले की बाढ़ में फंस गए।
बताया गया कि तहसील घुघरी अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में बाकल नाला में मछली पकडऩे गए 7 लोग अचानक नाले में आई बाढ़ में फंस गए थे। जिसकी जानकारी तत्काल ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय प्रशासन से प्रभारी तहसीलदार हरिओम ठाकुर, पुलिस विभाग से एसआई दिनेश कुशवाहा, पंचायत एवं स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां सभी के सहयोग से सीढ़ी, रस्सी एवं बांस की सहायता से इन सभी 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बाकल नाला में फंसे 7 लोग :
बता दे कि ग्राम पंचायत खमरिया में बाकल नाला में मछली पकडऩे गए सात
ग्रामीण बाढ़ में फंसे। जिनमें रमेश पड़वार पिता आरतीदास 42 वर्ष, नन्दलाल भवेदी पिता मोतीलाल
56 वर्ष, रवि मशरम पिता मुरारीलाल 25 वर्ष, विष्णु प्रशाद पिता कमलू
मरकाम 30 वर्ष, राकेश पिता गुलाब सिंह मशरम
32 वर्ष, सुमिरन पिता कँगलू मरावी 30 वर्ष, भागवत यादव पिता हरिलाल 42 वर्ष सभी निवासी ग्राम
खमरिया है। ये सभी शाम को मछली पकडऩे बाकल नाला गए हुए थे।
चुरिया पंचायत में फंसे 10 लोग :
घुघरी विकासखंड की ग्राम पंचायत चुरिया में भी 10 लोग अचानक आई बाढ़ की चपेट
में आकर नाले में फंस गए। तेज बारिश के कारण अचानक नाले में बाढ़ आ गई। जिन्हें
स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित सकुशल बाहर निकाला गया।
कलेक्टर ने अपील की बाढ़
के दौरान खतरनाक स्थलों पर न जाए :
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिलेवासियों से अपील की है कि बाढ़ के दौरान ख़तरनाक स्थानों पर न जाए। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को भी इस संबंध में आवश्यक समझाईश दे कि बाढ़ एवं खऱाब मौसम के दौरान ख़तरनाक या दुर्घटना संभावित स्थानों पर न जाए।
No comments:
Post a Comment