बाइक और मैजिक वाहन के बीच हुई टक्कर 6 घायल, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, June 22, 2023

बाइक और मैजिक वाहन के बीच हुई टक्कर 6 घायल, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम


मण्डला (News Witness) - जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। वही जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे 30 में मंडला की ओर से एक मैजिक वाहन जो की जबलपुर की ओर जा रहा था। तभी एक बाइक चालक जो की ग्राम कुंडा का रहने वाला हैं और अपनी बाइक पर चार लोग सवार करके सागर ग्राम स्कूल के काम से बाइक पर जा रहा था तभी ग्राम सहजनी ओर चिराईडोंगरी के बीच दोनो वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई और बाइक सवार नीचे गिर गए वही घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई।

वही बताया गया की उसी समय नारायणगंज बीएमओ डॉक्टर अमृत लाल कोल वहा से अपनी कार से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर घायलों पर पड़ी तो वह अपनी कार में घायलों को घायलों को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया हैं। साथ ही एक अन्य वाहन से मैजिक वाहन के चालक परिचालक को भी भर्ती कराया गया हैं। 

वही तीन की हालत गंभीर देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया हैं। इधर घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया है। आक्रोशित लोगों का कहना हैं की पिछले दिनों भी इसी मार्ग पर सड़क हादसा हुआ था जिसमे एक की मौत हो गई थी। फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम खुलवाया दिया है।


रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे 

(निवास) 9407318086


No comments:

Post a Comment