तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत, नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूबा बच्चा - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, June 24, 2023

तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत, नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूबा बच्चा


मंडला (News Witness) - बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिझौरा के ग्राम गुनेरा में एक 09 वर्षीय बालक नहाते समय डूब गया। गहराई अधिक होने के कारण साथ में गए बालकों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इस घटना जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सिझौरा के ग्राम गुनेरा में हितेश मरावी पिता सुरेश मरावी 9 वर्ष निवासी गुनेरा की स्थानीय तालाब में  नहाते समय डूब गया है। 

बताया गया की हितेश अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए ग्राम गुनेरा में बने छोटे तालाब में गया हुआ था। नहाते नहाते हितेश गहराई पर चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी साथ में गए दोस्तों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी 100 डायल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

जहां पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से हितेश का शव तालाब से निकला और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया भेजा गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी।


रिपोर्ट - मनोज यादव


No comments:

Post a Comment