राज्यपाल का कल 19 जून को मंडला आगमन - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, June 18, 2023

राज्यपाल का कल 19 जून को मंडला आगमन

मण्डला - Governor MP श्री मंगूभाई पटेल का 19 जून 2023 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 19 जून को प्रातः 10:20 बजे ग्राम बनियातारा स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। वे प्रातः 10:25 बजे हेलीपेड से प्रस्थान कर 10:35 बजे एकलव्य परिसर ऑडीटोरियम सेमरखापा पहुंचेंगे, उनका प्रातः 10:35 बजे से 10:55 तक का समय आरक्षित रखा गया है। महामहिम राज्यपाल प्रातः 11 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक विश्व सिकलसेल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कार्यक्रमानुसार दोपहर 12:25 से 1:15 बजे तक का समय लंच एवं आरक्षित रखा गया है। श्री पटेल दोपहर 1:15 बजे बनियातारा हेलीपेड मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments:

Post a Comment