अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज के प्रतिभाओं का किया गया सम्मान - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Wednesday, June 21, 2023

अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह, समाज के प्रतिभाओं का किया गया सम्मान

मण्डला - अखिल भारतीय लोधी लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) का संस्कारधानी जबलपुर में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन लोधी भवन रामपुर में कवियों की गूंज से अलोकित हुआ। आलोक चंद्र के स्वर सुरों से गूंजी तालियों की गड़गड़ाहटं महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, बुंदेलखंड, छत्तीसगढ़ से आये अनेकों कवियों ने अपनी अपनी स्वरचित कविताओ से उद्बोध किया। लोधी समाज के मुख्य अतिथियों के द्वारा वीरांगना महारानी अवंति बाई लोधी व स्वामी ब्रम्हानंद लोधी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए रानी अवंति बाई लोधी की जयकारों व स्वामी ब्रम्हानंद लोधी के जयकारों से भवन गूंजता रहा।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए काउंटर व्यवस्था के लिए ओम प्रकाश लोधी भोपाल, सीताराम पटेल जिलाध्यक्ष जबलपुर, नरेश पटेल प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक मध्यप्रदेश व आयोजन समिति के द्वारा मंडला आलोक जिलाध्यक्ष बालसिंह ठाकुर को अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था सम्हालने को कहा गया। 

जिस पर मंडला से केके ठाकुर प्रदेश मीडिया प्रभारी नव नियुक्त व अन्य विधाओं के पंजीयन, संजय ठाकुर महासचिव आलोक मंडला सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारी के पंजीयन, सुनील जंघेला एडव्होकेट नैनपुर मंडला प्रतिभावान छात्र/छात्राओं के पंजीयन, संतोष जंघेला प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के पंजीयन , श्रीराम ठाकुर ग्राम पदमी अन्य विधाओं के पंजीयन, राजेश कुमार लोधी प्रदेश संगठन सचिव पंजीयन, टीकाराम जंघेला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक मंडला दूर-दराज से आने वाले अतिथियों के स्वागत व अन्य कार्यों में सहयोग किया।

 मानस भवन में मंडला जिले से 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 12 छात्राएं व 5 छात्रों का कक्षा 10वीं का पंजीयन हुआ सभी को मंच से सम्मानित किया गया। छात्रा ेजल जंघेला भुआ बिछिया ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।

मध्यप्रदेश की टॉपर सूची में छटवां स्थान हासिल किया। टॉप 20 में सेजल जंघेला को सभी सम्मानित छात्र/छात्राओं के अलावा ब्लेजर प्रदाय किया गया। नवनियुक्त में 4 नवनियुक्त शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। सेवा निवृत्त में शंकर लाल ठाकुर ग्राम खड़देवरा का पंजीयन हुआ था सभी को मंच से सम्मानित किया गया। अन्य विधाओं को भी सम्मानित किया गया।

स्व सुरेंद्र सिंह ठाकुर तत्कालीन जिलाध्यक्ष आलोक मंडला, स्व महेंद्र ठाकुर शिक्षक नारायणगंज, स्व बसंत सिंगरौर शिक्षक निवास,स्व दिनेश ठाकुर लिपिक कॉलेज बम्हनी बंजर, स्व चंद्र शेखर ठाकुर शिक्षक मंडला के परिवारजनों को आलोक वीर से सम्मानित किया गया। 

प्रत्येक जिले की टीम को अंत मे मंच में बुलाकर उपहार से सम्मानित किया गया। जिले से एड विजय जंघेला, गोविंद जंघेला शिक्षक, चिरौंजी लाल जंघेला ग्वारा, सुखदेव जंघेला अध्यक्ष जंघेला समाज धनपुरी, घनश्याम प्रसाद जंघेला डगनहा, खोबे लाल जंघेला ठरका, पुरषोत्तम जंघेला लिमरुआ, बलराम जंघेला ग्वारा, डीहाराम जंघेला ग्वारा, नैनपुर सुनील जंघेला अधिवक्ता, हुलकर सिह ठाकुर समाजसेवी, दिनेश कुमार नगपुरे शिक्षक मुगदरा से अशोक ठाकुर समाज सेवी, संतशिरोमणि ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, रिझन सिंह ठाकुर, जिमी ठाकुर नारायणगंज से समाज सेवी अनिल सिंगरौरे सपत्नीक शामिल हुए, इसके साथ ही लोधी क्षत्रीय समाज के अन्य लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment