![]() |
मण्डला - विगत 23 जून की रात्रि में पिंडरई नगर स्थित बड़ा जैन मंदिर से करीब 10 किलो चांदी व दान पेटी के करीब 1 लाख रूपए की चोरी के आरोपी सुरेंद्र कुमार तिवारी पिता सुरेश कुमार तिवारी 43 वर्ष वर्तमान निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल जबलपुर मूल निवासी मंझौली जबलपुर को पुलिस ने बजरंग नगर पाटन बायपास रोड जबलपुर से गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी के पास से 26 हजार 407 रूपए नगद और चोरी में प्रयुक्त ब्लू कलर की बाइक होंडा एसपी शाइन, कटर, मोबाइल, घड़ी, हेलमेट जप्त किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने घंसौर जिला सिवनी के नजदीक खमरिया ग्राम के दुर्गा मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह दूरदराज के गांवों में स्थित मंदिरों को ही अपना निशाना बनाता है। आरोपी बड़े ही शातिराना अंदाज में पहले रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देता है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह दूरदराज क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल होता है और फिर अपना टारगेट फिक्स करता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में पिंडरई पुलिस चौकी प्रभारी मानिक पटले, एसआई निधि नेमा, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश बघेल, आरक्षक प्रतिभा बघेल, कंकुल नगपुरे, साइबर सेल मंडला की सराहनीय भूमिका रही है।
आवशयकता
प्रदान, देश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला NGO है, जो 8 राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम 2 साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार
http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।
No comments:
Post a Comment