मण्डला : बिछिया विधानसभा पहुँची कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा, हुआ भव्य पारंपरिक स्वागत - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Tuesday, July 25, 2023

मण्डला : बिछिया विधानसभा पहुँची कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा, हुआ भव्य पारंपरिक स्वागत

मण्डला - प्रदेश में आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में आदिवासी कांग्रेस व युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में 18 जिलों की 36 विधानसभाओं में 2200 किलोमीटर की यात्रा निकाली जा रही है। जिसका नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू तेकाम, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया व आदिवासी महिला प्रभाग अध्यक्ष चंदा सरवटे कर रहे हैं। 

मण्डला जिले में यात्रा के क्रम में मंगलवार को यह यात्रा बिछिया विधानसभा पहुँची जहां सबसे पहले ग्राम माधोपुर में विधायक नारायण सिंह पट्टा के नेतृत्व में आदिवासी परंपरा के अनुसार यात्रा का स्वागत किया गया। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू व ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने बाइक रैली के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। ग्राम माधोपुर में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जहां वक्ताओं ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वक्तव्य दिया।


गांधी जी इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया बड़ादेव पूजन

माधोपुर के पश्चात यात्रा ग्राम अंजनियाँ पहुँची जहां इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात गांधी मंच पहुँचकर पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। गांधी मंच में आयोजित नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा गया और आदिवासियों की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात अंजनियाँ के ही बड़ादेव ठाना में पारंपरिक पूजन अर्चन कर बड़ादेव को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया गया। इसके पश्चात यात्रा ग्राम औरई पहुँची जहां नुक्कड़ सभा के माध्यम से आदिवासी अत्याचारों को रोकने के लिए संकल्प लिया गया।


बिछिया में हुई जनाक्रोश सभा

यात्रा के बिछिया आगमन पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास साहू, टोनी मिश्रा, विनीत टांडिया निखिल राजपूत सहित सैकड़ों युवाओं ने स्वागत किया। बिछिया में आयोजित जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि भाजपा सरकार का अंतिम समय आ गया है, आदिवासियों को छेड़कर इन्होंने बड़ी गलती की है जिसका खामियाजा इन्हें से सत्ता से हटकर भुगतना पड़ेगा। आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामु तेकाम ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के हक़ अधिकार छीनने के साथ अब हम आदिवासियों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है इसका जबाब इनको मिलेगा और बहुत जल्द मिलेगा।

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि मणिपुर में हमारे आदिवासी समाज की नारी शक्ति के साथ जो निर्लज्जता हुई है वह पूरे देश को शर्मशार करने वाला है। वहां और केंद्र दोनो में सरकार भाजपा की और यहां मप्र में आदिवासी समाज के लोगो पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं पेशाब किया जा रहा है यहां भी सरकार भाजपा की और कृत्य करने वाले भी भाजपा के। इसलिए अब इस सरकार को बदलने का काम आदिवासी समाज ही करेगा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने भी सभा को संबोधित किया।


भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यर्पण कर किया नमन

बिछिया के पश्चात ग्राम राजो में यात्रा पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात ग्राम के नागरिकों से जनसंवाद किया गया। यहां से यात्रा बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा के लिए रवाना हो गई।




आवशयकता

प्रदानदेश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला  NGO हैजो राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार

http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।




No comments:

Post a Comment