जंगल से पिहरी लाना युवकों को पड़ा महंगा टाइगर ने किया हमला, 1 घायल - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Sunday, July 30, 2023

जंगल से पिहरी लाना युवकों को पड़ा महंगा टाइगर ने किया हमला, 1 घायल

मण्डला -  जंगल में पिहरी लेने गए चार युवकों को पिहरी लाना भारी पड़ गया। जंगल गए युवकों पर एक वन्य प्राणी ने हमला बोल दिया। हादसा जहां हुआ वह तीन बीट की सीमा लगती है। वन्य प्राणी के हमले से जंगल गए युवक घायल हो गए। घायल व्यक्ति को तत्काल नैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। इसकी जानकारी संबंधित वन विभाग को दे दी गई है। 

जानकारी अनुसार नैनपुर से कान्हा पार्क का जंगल लगा हुआ है। इसी जंगली क्षेत्र से लगे ग्राम दिया टोला गौंझी बीट में रविवार सुबह करीब 08 बजे गांव के ही 04 व्यक्ति जंगली सब्जी पीहरी लेने गए हुए थे। इसी दौरान इन चार व्यक्तियों में ओंकार पिता पिल्लू  50 वर्ष निवासी ग्राम दिया टोला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ द्वारा जंगल गए लोगों पर हमला की घटना कक्ष क्रमांक 712 बीजेगांव बीट की बताई गई है। वन विभाग  की ओर से तत्काल सहायता राशि एमएल भारतीय बीट प्रभारी बीजेगांव, सुमंत्री मरावी गौंझी बीट प्रभारी और सुधांशु त्रिवेदी द्वारा पीडि़त को प्रदान की गई।


आवशयकता

प्रदानदेश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला  NGO हैजो राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार

http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।




No comments:

Post a Comment