दिनदहाड़े महिला की निर्मम हत्या, सिर काट कर ले गए हत्यारे - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, July 14, 2023

दिनदहाड़े महिला की निर्मम हत्या, सिर काट कर ले गए हत्यारे

मंडला - जिले में अपराधिक अवैध गतिविधियां आम हो गई है। आए दिन कोई ना कोई वारदात, घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही दिल दहला देने वाली एक घटना गुरूवार को सामने आई है। आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखंड घुघरी थाना घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाह के बहेराटोला स्थित एक पहाड़ी के खेत में एक महिला का धड़ मिला है। शव के पास से सिर गायब है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी  लगते ही थाना घुघरी के चौकी सलवाह पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिला के विकासखंड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवाह के बहेराटोला की पहाड़ के ऊपर बने एक खेत में गुरूवार की दोपहर के लगभग 3 बजे एक महिला का धड़ मिला है। जिसका सिर धड़ से गायब है। सिर काट कर ले गए हत्यारे जैसे ही बिना सिर के धड़ को जब ग्रामीणों ने देखा, इसकी जानकारी तत्काल सलवाह चौकी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सलहवाह चौकी प्रभारी राजेन्द्र हरदहा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुचें। बता दे कि यह दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम क्यों दिया गया, क्या कारण है और आरोपी कौन है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।  


सलवाह चौकी प्रभारी राजेन्द्र हरदहा ने बताया की जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली। सलवाह चौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां घटना से संबंधित बारीकी से जांच की गई। पूछताछ में बिना सिर के धड़ की पहचान ग्रामीणों ने भद्दो बाई पति लालू 45 वर्ष के रूप में की गई।  महिला का सिर घटना स्थल से गायब है। सलवाह चौकी पुलिस घटना स्थल के आसपास महिला के सिर की खोजबीन की गई, लेकिन महिला का सिर आसपास कहीं नहीं मिला। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से महिला की हत्या की गई है। महिला के सिर की खोज की जा रही है। सलवाह चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

 


No comments:

Post a Comment