केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (CRPF) ने मनाया स्थापना दिवस - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Thursday, July 27, 2023

केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (CRPF) ने मनाया स्थापना दिवस

मंडला - 148 वी वाहिनी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय पुलिस लाइन मंडला में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का स्थापना दिवस मनाया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच में हुई थी। इस अवसर पर विकांत सारंगपाणि कमाण्डेन्ट द्वारा बल के शहीदों को श्रृद्धांजली अर्पित गई। 

स्थापना दिवस पर जवानों को आज के दिवस के महत्व के बारे में बताया और जवाना को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अमित मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, मनीष कुमार सहायक कमाण्डेन्ट, राजेश कुमार सहायक कमाण्डेन्ट, डा. भाग्यलक्ष्मी चिकित्साधिकारी व निरीक्षक डीएन पटेल सूबेदार मेजर के साथ वाहिनी के सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी में वृक्षारोपण, सैनिक सम्मेलन, खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य आयोजन किए गए। इस अवसर पर कमांडेंट विकांत सारंगपाणि द्वारा 148 वीं वाहिनी के सफलता की कामना करते हुए वाहिनी के सभी सदस्या को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी।


आवशयकता

प्रदानदेश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला  NGO हैजो राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार

http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।






No comments:

Post a Comment