संदिग्ध परिस्थिति में नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Friday, July 14, 2023

संदिग्ध परिस्थिति में नदी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मंडला - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखंड बिछिया थाना अंतर्गत संदिग्ध अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अज्ञात व्यक्ति के शव को देखकर लग रहा है कि शव पुराना है। हालोन पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति के शव की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। अज्ञात व्यक्ति के शव की जानकारी तत्काल बिछिया पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं मृतक की व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। बिछिया पुलिस मर्ग कामय कर जांच में जुट गई है। 

जानकारी अनुसार बिछिया थाना प्रभारी खेम सिंह पेन्द्रों ने बताया कि ग्राम कोको के पास हालोन नदी पर बने पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद और मृत व्यक्ति की पहचान के बाद ही इसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

 


No comments:

Post a Comment