मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर से लगा जाम, अभी तक नहीं खुल सका हाईवे - newswitnessindia

Breaking

Your Ad Here

Saturday, July 1, 2023

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर से लगा जाम, अभी तक नहीं खुल सका हाईवे

मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार

मंडला - मानसून सक्रिय है और बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में जिलेवासियों के लिए नेशनल हाईवे 30 मंडला से जबलपुर मार्ग परेशनी का सबब बन गया है। घंटो लोग जाम के कारण परेशान हो रहे है। आवाजाही अवरूद्ध हो रही है। जिसके कारण आवश्यक कार्य से जाने वाले लोगों की मुसीबत हो गई है। बता दे कि एनएच 30  मंडला से जबलपुर मार्ग विगत आठ वर्षो में पूर्ण नहीं हो सका है। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बता दे कि मंडला से जबलपुर मार्ग पर कई क्षेत्रों में मार्ग अधूरें है और इन मार्गो में गड्डों भी गहरे है। अधूरे मार्ग निर्माण के कारण डायर्वट मार्ग कच्चा है, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में मार्ग दलदल बन जाता है। यहीं हाल मंडला से जबलपुर मार्ग के बीच पडऩे वाले कुड़ामैली का है। जहां आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। यहां का मार्ग इतना जर्जर और दयनीय हो गया है कि आधा किमी का मार्ग 100 किमी के बराबर लगता है। बारिश में यदि कोई भारी वाहन इस मार्ग में फंस गया या खराब हो गया तो मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती है। जिसके कारण गुजरने वालें यात्रियों, राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। 


टाईल्स लेकर जा रहा ट्रक फंसा :

बताया गया कि  जबलपुर से मंडला मार्ग पर बड़े बड़े गड्डे भी हैं, वहीं  कुछ जगह का मार्ग अधूरा छोड़ दिया गया है। नेशनल हाइवे 30 कुड़ामैली से गुजरने के लिए कच्चा मार्ग हैं। इसी मार्ग से शुक्रवार की दोपहर करीब 03 बजे एक ट्रक टाइल्स लेकर जा रहा था, इसी दौरान कच्चा मार्ग होने के कारण ट्रक वहीं फंस गया।  ट्रक के फंसने के बाद मार्ग के दोनो ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही टिकरिया थाना प्रभारी एसएल मरकाम ने बताया की उक्त ट्रक के फंसने के बाद भारी वाहन नही निकल पा रहे थे। जबकि छोटे वाहन और यात्री बस निकल रही थी।


पांच किमी लगा लंबा जाम :

बताया गया कि कुड़ा मैली में ट्रक फंस जाने के कारण मार्ग के दोनों तरफ करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। जाम शुक्रवार को लगा जो, समाचार लिखे जाने तक नहीं खुल सका। वहीं सूत्र ने बताया कि जाम खुलने के आसार रविवार तक नहीं है। क्योंकि वाहन फंस जाने के कारण अन्य वाहनों के निकलने के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग में भी वाहन फंस गए है। वही जानकारी लगी है कि इसमें कुछ यात्री बसें भी फंस गई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वाहन को अलग करने के लिए क्रेन भी बुलाई गई है। लेकिन वाहन भारी है और इसमें टाईल्स रखी हुई है। जिसके कारण वाहन में रखे टाईल्स को अलग किया जा रहा है। जिसके बाद जाम खुलने के आसार है।  


जाम को देखते यात्री बसों ने बदला अपना रूट : 

बता दे कि शुक्रवार दोपहर करीब 03 बजे  ट्रक फंस जाने के कारण मंडला जबलपुर मार्ग स्थित कुड़ामैली मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। वाहन फंसने के कारण मार्ग सकरा हो गया था। टिकरिया पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को शनिवार को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन भारी होने के कारण वाहन का पार्ट्स टूट गया। जिसके कारण वाहन में रखे टाईल्स खाली कराए गए। वहीं जाम लगने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। जिसके कारण यात्री बसों ने अपना रूट ही बदल लिया। शनिवार को कुछ यात्री वाहन निवास बरेला मार्ग का सहारा लिये, जिससे  बसों को करीब 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर निवास की ओर से आना-जाना करना पड़ा।

 

रिपोर्ट - रोहित प्रशांत चौकसे 

(निवास) 9407318086




No comments:

Post a Comment