मण्डला - आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत थाना बिछिया पुलिस के द्वारा 4 किलो 515 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक खेमसिंह पेंन्द्रों को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मटमैले रंग की शर्ट एवं काला मटमैला रंग का पेंट, लाल रंग का गमछा रखा है। जिसने सफेद रंग की बोरी में गांजा रखा है जो बर्रई, रूषा तिराहा ग्राम बर्रई में गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए थाना प्रभारी बिछिया खेमसिंह पेन्द्रों के द्वारा उपनिरीक्षक एसएस रामटेक्कर, जगदीश पन्द्रों, बबीता पहाडे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश विजयवार, हुकुमचंद उइके, जय पाण्डे, हेमंत शिव, इनेश्वरी, उमा, धनेश की टीम गठित कर रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति खड़ा हुए दिखा जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम भजनलाल साहू पिता मोहनलाल साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम भौंकादेवरी थाना घुघरी मंडला होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी में 4 किलो 515 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 42 हजार रुपए जब्त किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्ता होने से आरोपी की तलाश की जा रही है।
आवशयकता
प्रदान, देश का एक प्रमुख ग्रामीण विकास पर काम करने वाला NGO है, जो 8 राज्यों में काम कर रहा है। यहाँ कम से कम 2 साल से अधिक अनुभव वाली महिला प्रोफेशनल्स की आवशयकता है। चयनित उमिद्वारो को रू. 8.6 लाख वार्षिक CTC दिया जायेगा। इक्छुक उम्मीदवार
http://www.pradan.net/join-us/#careers लिंक क्लिक कर के 30 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते है।
No comments:
Post a Comment